शनिवार, अप्रैल 26, 2025
होम ब्लॉग पेज 60

गुलदार ने दो सगे भाइयों पर बोला हमला, ग्रामीणों ने घेरकर लाठी डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट

शेरकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहजादपुर में गुलदार ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। बताया गया कि दोनों जंगल में बकरी चरा रहे थे, इसी दौरान गुलदार ने उन पर झपट्टा मार दिया। वहीं ग्रामीणों ने गुलदार को घेरकर लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला।
जानकारी के अनुसार गांव सहजादपुर में दो सगे भाई डिग्री कॉलेज के पास, कब्रिस्तान में बकरी चरा रहे थे। इस दौरान झाड़ियों में छुपे गुलदार ने बकरी पर हमला कर दिया। जैसे ही दोनों भाइयों ने बकरी को बचाने का प्रयास किया, तो गुलदार ने दोनों युवकों पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े। वहीं घायल युवकों को उपचार के लिए बाहर ले जाया गया। ग्रामीणों ने गुलदार को घेरने का प्रयास किया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने गुलदार को जंगल में ही चारों ओर से घेर लिया। गुलदार ने बचकर भागने की कोशिश की तो उसे लाठी डंडों से हमला कर मार डाला। वहीं बताया गया कि गुलदार के हमले में जख्मी बकरी की भी मौत हो।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भक्तों ने किया भगवान शंकर को जलाभिषेक

0

चांदपुर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों ने, झारखंड शिव मंदिर में जलाभिषेक कर बिल्वपत्र अर्पित किए।
दरअसल, श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों ने, अपने आराध्य भगवान शंकर को जलाभिषेक कर उनकी प्रिय वस्तु अर्पण की। सनातन परंपरा में सोमवार भगवान शंकर की पूजा एवं व्रत से संबंधित दिवस माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु जन प्रातः सवेरे भगवान शंकर पर जलाभिषेक करके बेलपत्र। भांग पत्र एवं धतुरे के फल के साथ ऋतु फल भी चढ़ाते हैं। मान्यता है कि श्रावण मास के सोमवार को, भगवान शंकर को जलाभिषेक करके उपरोक्त वस्तु समर्पित करने पर भगवान शंकर खुश होते हैं, और मनोकामना पूर्ण करते हैं। चांदपुर नगर के समीप ग्राम स्याऊ स्थित झारखंड मंदिर है। यह भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है, यहां पर सावन मास में पढ़ने वाले प्रत्येक सोमवार को आसपास के दर्जनों गांव के श्रद्धालुजन जलाभिषेक करने आते हैं। झारखंड स्थित शिव मंदिर सिद्ध मंदिर है, यहां पर शिवलिंग का स्वयं प्राकटय हुआ है। यहां लोग अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं तथा मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसाद चढ़ाने आते हैं। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लोगों की सवेरे से ही जलाभिषेक करने के लिए कतार लग गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर पर सुरक्षा बल भी मौजूद रहा

कमरे में सो रहे युवक के सर में सांप ने डसा, अस्पताल में कराया भर्ती

0

बिजनौर में एक जहरीले सांप ने घर में सो रहे, युवक के सिर में काट लिया। जिसके बाद युवक तड़पता हुआ सोकर उठा, और सांप के काटने के बारे में परिजनों को बताया। जिसे सुन परिजनों के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव इनामपुरा का है जहा पर गांव निवासी नरेंद्र का पुत्र रोहित अपने कमरे मे सो रहा था। इस दौरान उसके सिर में एक जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक तड़पता हुआ सोकर उठा, और उसने देखा की एक काले कलर का लम्बा सांप उसके पास बेड से निचे उतर रहा था। जिसे देख उसकी चीख निकल गई। रोहित ने तभी सांप के काटने की बात परिजनों को बताई, जिसे सुनकर परिजनों के भी हाथ पैर फूल गए। जिसके बाद रोहित के परिजनों ने बिना समय गवाए आनन फानन मे सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया जहा पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल घायल युवक रोहित बिजनौर सरकारी अस्पताल मे भर्ती है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बता दे की बरसात सुरु होते ही सांप घरों मे घुसने शुरु हो गए है, जो दबिश मे आकर किसी के भी काट लेते है।

9 जुलाई से 17 जुलाई तक रूट डायवर्जन प्लान रहेगा लागू

0

बिजनौर में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को देखते हुए, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। 9 जुलाई से 17 जुलाई तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
दरअसल, श्रावन मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लाखों कांवड़ यात्री, शेरकोट से होकर गुजरते हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व उन्हें कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने, 9 जुलाई से 17 जुलाई तक कांवड़ रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। बिजनौर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन बिजनौर से नहटौर। धामपुर। शेरकोट। अफज़लगढ। जसपुर होते हुए, इसी मार्ग से वापस आएंगे। क्षेत्राधिकारी अफज़लगढ,़ भरत सोनकर एवं शेरकोट थाना प्रभारी किरनपाल सिंह। शेरकोट सुभाष चंद्र बोस चौकी प्रभारी, बबलू सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

2.60 लाख की नकली करेंसी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो साथी मौके से फरार

स्योहारा पुलिस ने असली नोट के बदले दोगुने नकली नोट देने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ढाई लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद किए हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला बिजनौर के धामपुर तहसील के स्योहारा थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस को सूचना मिली कि गैस एजेंसी चौराहे के पास, चार लोग असली नोट के बदले दोगुना नकली नोट देने का सौदा कर रहे हैं। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से दो लाख साठ हजार रुपए के नकली नोट भी बरामद किए हैं। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीम में जुटी हुई हैं। पकड़े गए आरोपी संतोष गिरी मुरादाबाद का रहने वाला है, जबकि उसका साथी राशिद ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

कावड़ियों के लिए सेवा शिविर लगाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

0

शिव सैनिकों ने कांवरियों के सेवा शिविर को लेकर उप जिलाधिकारी चांदपुर को ज्ञापन सौंपा। शिव सैनिकों की मांग है, कि सड़क के पश्चिम की ओर कावरियो के लिए सेवा शिविर लगेगा। शिवसेना जिला प्रभारी चौधरी वीर सिंह शिव सैनिकों के साथ तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी आवास पर पहुंचकर ज्ञापन दिया। वहीं उपजिलाधिकारी चांदपुर रितु रानी ने आश्वासन देते हुए कहा,,,,बाइट।
ज्ञापन देने वालों में पंडित नरेश कुमार शर्मा। शोभित गुर्जर। रितुल शर्मा। पुलकित शर्मा। रवि शर्मा। मनोज शर्मा। सुदेश शर्मा। रामवीर सिंह। राहुल पाल। अशोक कुमार। विकास त्यागी आदि उपस्थित रहे।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े होर्डिंग पोल से टकराई, 2 लोग घायल

बिजनौर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े होर्डिंग पोल से टकराई। टक्कर लगने से सड़क किनारे खड़ा होर्डिंग पोल सड़क पर गिर गया, जिसमें कार में सवार 2 लोग घायल हो गए।
दरअसल आपको बता दें बिजनौर कोतवाली शहर के मंडावर हरिद्वार मार्ग पर, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े होल्डिंग के पोल से टकरा गई। जिसके कारण सड़क किनारे खड़ा होल्डिंग का पोल सड़क पर गिर गया। जिसमें कार में सवार 2 लोग घायल हो गए तथा कार क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस की मदद से राहगीरों को प्रथम उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा क्रेन के जरिये सड़क पर गिरे पोल को हटवाया गया।

दर्जनभर दबंगों व महिलाओं ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ की मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद

बिजनौर में पेट्रोल पंप पर तेल की गड़बड़ी को लेकर बढ़ा विवाद। सरेआम दर्जनभर दबंगों व महिलाओं ने पेट्रोल कर्मचारियों के साथ की मारपीट। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वीडियो हुई कैद।
दरअसल आपको बता दें थाना कोतवाली शहर बिजनौर के मंडावर रोड स्थित, पेट्रोल पंप पर तेल की गड़बड़ी को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसमें सरेआम दर्जनभर दबंगों व महिलाओं ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जिसकी वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल पंप के मैनेजर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दबंगों की तलाश में जुटी।

वन महोत्सव पर उप जिलाधिकारी द्वारा किया गया वृक्षारोपण

0

धामपुर के प्रियंका मॉडर्न स्कूल में, वन महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी धामपुर, मनोज कुमार सिंह द्वारा पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रियंका स्कूल व आसपास में 200 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धामपुर, मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र है, और पर्यावरण को संतुलित करने और इसे बेहतर बनाने में इन्हीं का योगदान होता है। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा, आप लोग ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें। और आसपास के लोगों को जागरूक करें। फॉरेस्ट रेंजर धामपुर, गोविंद राम गंगवार, ने छात्र छात्राओं को वन एवं वृक्षों की सुरक्षा, उनके रखरखाव के बारे में जागरूक किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने, अपने संबोधन में कहा छात्र छात्राएं स्वयं और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें। वृक्षारोपण करें, और पेड़ों की सुरक्षा करें। इस से जलवायु परिवर्तन की समस्या को खत्म करने में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर राजीव चौहान। तबरेज खान। एस के देवरा। मोहित। नवनीत। विक्रांत त्यागी। जुबेर अनवर। सतनाम। राजवीर सिंह। रीता राणा। हेमा सिंह। सलोनी। दीप्ति अग्रवाल। अर्चना शर्मा। दीपक शर्मा। सुधीर कुमार आदि स्टाफ का सहयोग रहा।

करंट लगने से युवक की मौत, सऊदी अरब से छुट्टी पर आया था घर

बिजनौर के रेहड़ में मकान का निर्माण करा रहे, एक युवक को इनवर्टर का करंट लग गया। करंट लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर रेहड़ थाना क्षेत्र का है। जहां के रहने वाले इरफान अहमद 35 वर्ष पुत्र मकसूद के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कराने के दौरान वह इन्वर्टर में तार लगाने लगा। तार लगाते समय इरफान को इनवर्टर से करंट लग गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में जसपुर में एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक इरफान सऊदी अरब में रहकर काम करता था। 10 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। घर आकर निर्माण कार्य करा रहा था।