बिजनौर के थाना नगीना देहात पुलिस ने 37 वर्षों से फरार हासिम पुत्र बल्लू को ग्राम छोटी बनी से किया गिरफ्तार। 37 साल पहले बढ़ापुर में की थी डकैती। आपको बता दें बिजनौर में सात साल होने के बाद उच्च न्यायालय प्रयागराज से अपील स्वीकृति के पश्चात डकैती के आरोपी हासिम पुत्र बल्लू निवासी आसफपुर सैदपीर उर्फ बनोवाला थाना नगीना देहात फरार हो गया था। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22 दिसंबर 2023 को थाना नगीना देहात पुलिस ने 37 वर्षों से फरार हासिम पुत्र बल्लू को ग्राम छोटी बनी से गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही की जा रही है
चांदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वीर जोरावर सिंह के शहादत दिवस को बाल दिवस के रूप में बाल स्वयंसेवकों का चांदपुर नगर में पथ संचलन निकाला। जिसमें 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों ने गणवेश में भाग लिया। नगर में दर्जनो स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चांदपुर द्वारा नगर में वीर जोरावर सिंह के शहादत दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन से पूर्व आयोजन स्थल पर संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक सुनील कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इनके अंदर देशभक्ति की भावना जागृत करना हम सभी का कर्तव्य बनता है। पथ संचलन में 5 वर्ष से अधिक के बच्चे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निर्धारित वेशभूषा में कतार बध होकर मोहल्ला चिम्मन स्थित संघ कार्यालय से बाजार बजरिया, शंकर बाजार, ढाली बाजार, मंडी कोटला, पुरानी गुड मंडी होते हुए ढाली बाजार से मोहल्ला कटारमल, वैदिक कन्या कालेज, बाजार बजरिया, सरगम सिनेमा से होते हुए संघ कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। बाल पथ संचलन का निर्धारित मार्ग में दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। बाल स्वयंसेवक आकर्ष, गुरमीत, वेदांत, अभिनंदन, नैतिक, भारती, कार्तिक, अंशुल, जानवी सहित सैकड़ो छोटी उम्र के स्वयंसेवको ने गणवेश में पथ संचलन में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता महेंद्र धनोरिया, पुखराज सैनी, विवेक कर्णवाल, सौरभ राणा, विकास अग्रवाल, अशोक शर्मा ने भी सातों इमली स्थित पंचवटी पर बाल स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में जिला संघ चालक देवेंद्र सिंह नगर संघ चालक कृष्ण कुमार जयपाल सिंह, सुनील सिंह, नंदकिशोर, जगत शर्मा, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, मोहित अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, रचित अग्रवाल, संजीव सिंह, पंकज सिंह आशु गोयल आदि उपस्थित रहे
नगीना में ब्राह्मण सभा नगीना द्वारा बड़े मंदिर में मनाया गया भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस। आपको बता दें भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर ब्राह्मण सभा नगीना द्वारा बड़े मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के प्रांगण में पंडित अनुज शर्मा की अध्यक्षता एवं पंडित सचिन शर्मा के संचालन में दोनों महान विभूतियों का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित की गई। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉक्टर संदीप शर्मा द्वारा दोनों महान विभूतियों के जीवन व्रत पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि विनय मिश्रा द्वारा दोनों महान विभूतियां के द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों एवं उनके चरित्र से समाज को प्रेरणा लेने की शिक्षा दी गई उन्होंने कहा की दोनों महान विभूतियों के द्वारा ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया गया, और संपूर्ण सनातन धर्म के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य युगों युगों तक स्मरणीय रहेंगे डॉक्टर संजीव गौड़ पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित सुनील कुमार शर्मा, अजीत सोती और पंडित दर्शन त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा पांचवीं बार नगर पालिका नगीना में निर्वाचित सभासद संजीव दत्त शर्मा उर्फ़ गोपाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंडित प्रेम कुमार शर्मा, पंडित विवेक शर्मा, पंडित सुनील कुमार शर्मा, पंडित विकास शर्मा, पंडित समीर शर्मा, पंडित नवदीप शर्मा, पंडित हर्षदीप शर्मा, पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित अनूप कौशिक, पंडित शिवम सोती, पंडित आशीष शर्मा, पंडित सौरभ कौशिक, पंडित संजय शर्मा, पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित कृष्ण अवतार शर्मा, पंडित वरुण शर्मा आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे
बिजनौर के मंडावली मे गांव मुस्सेपुर के पास एक तेज रफ़्तार बेकाबू उत्तराखंड रोडवेज बस ने बाइक पर सवार तीन दोस्तो को कुचल दिया। जिसमे तीनो दोस्तो की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकी बाइक भी बस के निचे फसी रह गई। बताया जा रहा है कि, मंडावली के गांव फजलपुर के रहने वाले तीन दोस्त अफजाल, सहजाद, और नौशाद बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर गांव मुस्सेपुर के पास, एक तेज रफ़्तार उत्तराखंड रोडवेज बस ने इनकी बाइक मे सामने से भयंकर टक्कर मार दी, जिसमे तीनो दोस्तो की दर्दनाक मौत हो गई। उधर हादसे की खबर मिलते ही, एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, तब तक तीनो दोस्तो ने दम तोड़ दिया था। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गाव पहुंची तो, पूरे गांव मे मातम छा गया। जबकी परिवार वालों के ऊपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के लोगो ने अपने बच्चों की हालत देख चीख पुकार मचा दी, उधर सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने, तीनो लड़को के शवो को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया, और बस को अपने साथ थाने ले गई। राहगीरों ने बताया की रोडवेज बस चालक अंधाधुन तेज रफ़्तार से बस चला रहा था। जिसकी वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ है
स्योहारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर में बाल पथ संचलन निकाला। जगह जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर, स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सरसंघचालक सोवीर सिंह ने की। पथ संचलन नगर कार्यवाह वैभव रस्तौगी के नैतृत्व मे निकाला गया। संघ कार्यालय केशव भवन के परिसर में बाल स्वयं सेवक एकत्र हुए, कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम कर किया। जिसके बाद यहां से बाल पथ संचलन शुरू किया। गणवेश में बाल स्वयं सेवक देखते बन रहे थे। संघ के घोष के साथ छोटे छोटे कदमों से कदम से कदम मिलाकर चल रहे, बाल स्वयं सेवकों को देख नगर के नर नारी उत्साहित हो रहे थे। पथसंचलन से पुर्व मेरठ प्रांत ग्राम विकास के संयोजक राजकुमार ने बोद्धिक किया। इस दौरान बाल स्वयं सेवक व्योम रस्तौगी, काव्य, भव्य, आर्दश त्यागी, दर्श रस्तौगी, स्पर्श राणा, चिंटू, सुर्याशू, यश, कृष्णा, विवेक, प्रथम राजपूत, गोविंद, विनित, आदि बाल स्वयंसेवक पथ संचालन मे सामिल हुए। बाल पथ संचलन केशव भवन से शुरू होकर जोशियांन, तलाई, गुरूद्वारा, शिवाजी मार्केट, सोमवार का बाजार, शुगरमिल चोहरा आर एस पी होते हुए, संघ कार्यालय केशव भवन पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह मुकेश, जिला प्रचारक दीपक, नगर प्रचारक मोनू, खंड संचालक दुर्गा सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अर्पित, संजीव गर्ग, पियुष रस्तौगी, सार्थक अग्रवाल, डॉक्टर अमित, विशाल चौहान, प्राशू नैगी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। नगर में निकाले गए पथ संचालन का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। नगर मे नर नारी, और बच्चे छतों से, और घरों के बाहर आकर पुष्प वर्षा कर रहे थे। नगर में शिवम गाबा, पियुष रस्तौगी, विशाल चौहान, मोहित रस्तौगी, पारस वर्मा, प्रियम रस्तौगी, राहुल मिगलानी, विनोद रस्तौगी, शिवम रस्तौगी, आदि ने जगह जगह स्वागत किया
नूरपुर में उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। स्थानीय नेताओं ने किया जोरदार स्वागत। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद राशिद अल्वी, जिला अध्यक्ष शेरवाज पठान, एवं अपने अन्य साथियों के साथ नहटोर चौराहे पर पहुंचे वहां खड़े कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं से यात्रा शुरू होकर मेंन मार्केट होते हुए, धामपुर चौराहा होते हुए, शिव मंदिर चौराहा पर जैसे ही पहुंची, तो वहां भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रोडवेज। बस स्टैंड होते हुए, यात्रा कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्थल की ओर बढ़ाते बढ़ाते काफी लंबी हो गई। जिसमें सगीर अहमद, आरके सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अशरफ अहमद, टिल्लू त्यागी, चांद अहमद, कमलेश भुइयार, रेखा भुइंयार, मनीष त्यागी, रशीद मंसूरी, राजेंद्र सैनी, बिट्टू त्यागी, गौरव त्यागी, शुभम त्यागी, असलम चौधरी, आदि मौजूद रहे। अजय राय ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों से जनता, एवं कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। समाजवादी आंदोलन पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भी उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया
नेहटौर में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा नगर में आरम्भ हुई। यात्रा से पूर्व कोंग्रेस के लोग सुबह से ही यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आ रहे थे। यात्रा का प्रवेश नगर मे होते ही कोंग्रेस के कार्यकर्ता का जोश देखते ही बनता था। हल्दोर चोराहे पर जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफला पहुंचा, लोग फूल मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, व जिला अध्यक्ष शेरबाज़ पठान का जोर दार स्वागत किया। इस के अतिरिक्त पार्टी जनो ने कांग्रेस पार्टी राहुल गाँधी, आदि नारे लगा रहे थे। उत्तर प्रदेश जोडो यात्रा नगर के मुख्य बाजार से होती हुई। अपने काफ्ले के साथ नूरपुर प्रस्थान कर गई। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा ने कहा कि, किसानो गरीबो, व रोजगरो, व भृष्टाचार के खिलाफ इस रेली का आयोजन किया गया है। जिस से लोगो को जागरूक कर, आने वाले लोक सभा के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ कर, इंडिया गठ बंधन की सरकार बने, और देश, व लोगो की समस्याऔ का समाधान हो। इस मौके पर सपा को छोडकर कोंग्रेस पार्टी मे आई, कमलेश भुर्यार, सुधीर कुमार, अहसान अंसारी, मोहम्मद वसीम, नगर अध्यक्ष जहांगीर जैदी, दिलशाद अहमद तस्लिम मंसूरी, नजाकत अल्वी, मिनाक्षी, अनिल कुमार, आदि सेकड़ो लोग उपस्थित रहे
चांदपुर| आधारशिला द स्कूल में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन एवं क्रिसमस डे का आयोजन बड़े ही हर्षाेल्लास पूर्वक किया गया। चांदपुर नगर स्थित आधारशिला द स्कूल में इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा नवम ए की छात्रा सारा फैसल ने भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर उनकी सबसे अच्छी कविताओं में से एक कविता बाधाएं आती हैं आए घिरे प्रलय की घोर घटाएं का भी वाचन किया। विद्यालय के भूगोल प्रवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए हमें उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह नेगी ने भी अपने विचार विस्तार पूर्वक रखे। कार्यक्रम में क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन भी किया गया। जिसमें नवम की छात्रा परिणीति तोमर ने अंग्रेजी भाषण दिया। तथा कक्षा तृतीय सी की छात्रा अनन्या त्यागी ने कविता पढ़ी। कक्षा तृतीय ए के छात्र हीरव राजपूत और पंचम सी के छात्र कार्तिक पंत ने सांता क्लाज की ड्रेस पहन कर सभी को टॉफियां बांटीं। विशेष प्रार्थना सभा सत्र में विद्यालय के प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं श्रीमती एकता कर्णवाल प्रधानाचार्या, श्रीमती अनीता शर्मा, उप प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह नेगी, स्कूल कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी, कोमल चौहान, रजनी गौड़, गगन शर्मा आदि की उपस्थिति रही। इस प्रार्थना सभा का संचालन नवम ए की छात्रा लक्षी ने किया। चांदपुर से अजय कुमार कौशिक की रिपोर्ट।
पिछले दो माह से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक सरकारी बस चांदपुर तहसील के ब्लॉक जलीलपुर के ग्राम खानपुर खादर से देहरादून के लिए चलती है। यह बस ग्राम खानपुर खादर से चलकर सातों इमली होते हुए चांदपुर बस स्टैंड पर पहुंचती है। यहां से सवारी लेकर यही बस चलकर हरिद्वार व देहरादून पहुंचती है। गाड़ी चालक लोकेश कुमार ने बताया कि यही गाड़ी देहरादून से चलकर वापस चांदपुर पहुंचती है। इसके बाद यहां से गाड़ी रात्रि में खानपुर खादर जाकर खड़ी हो जाती है। चालक लोकेश कुमार एवं परिचालक चरन सिंह ने बताया कि इस गाड़ी पर दो चालक नियुक्त हैं। गाड़ी चालक एवं परिचालक ने जनता से अनुरोध किया है कि यह गाड़ी जन सुविधा के लिए लगाई गई है। इसमें सफर करके विभाग की इनकम को बढ़ाएं। चालक ने यह भी जानकारी दी कि चांदपुर से बिजनौर दिशा की ओर जाने वाली सवेरे में यह बस पहली बस है। जिसमें बिजनौर, नजीबाबाद, हरिद्वार व देहरादून के यात्री सफर करते हैं
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कस्बा झालू पहुँची। यात्रा नगर में पहुंचने पर जामा मस्जिद के पास स्थित मैदान में कांग्रेस अध्य्क्ष अजय राय ने, एक सभा को सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए, कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा राज से जनता प्रताड़ित, व परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है, और जबकि बलात्कारियों को टिकट देती है। उन्होंने महिला पहलवानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि, साक्षी जैसी पहलवान ने भाजपा की नीतियों से तंग आकर कुश्ती से सन्यास ले लिया है। पहलवानों ने अपने मेडल लौटा दिए। उन्होंने कहा भाजपा राज में महिला, पुरूष, नोजवान, किसान सब पीड़ित है, उनको कांग्रेस के साथ जोड़ना हमारा उद्देश्य है, और भाजपा सरकार को देश से उखाड़ना हमारा लक्ष्य है, ताकि नागरिकों को इस सरकार के जुल्मो से निजात मिल सके। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, जिला चौयरमैन वसीम अकरम, नगर अध्य्क्ष रफत नेता तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से हल्दौर थानाध्यक्ष, व झालू चौकी प्रभारी सुभाष राणा, सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा