50 हज़ार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

0
248

बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस और स्वाट टीम ने डबल मर्डर के वांछित 50 हज़ार के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीते दिनों थाना कोतवाली शहर के ग्राम धौकलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए डबल मर्डर के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शहर पर मुकदमा पंजीकृृत किया गया था। जिसमें अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह द्वारा प्रत्येक अभियुक्त पर 25-25 हज़ार रूप्ये का पुरस्कार घोषित किया गया था। घटना में नामित तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद षलभ माथुर द्वारा ईनाम की राशि को बढ़ाकर 50 हज़ार रूप्ये कर दिया गया था। अभियुक्तों की तालाश के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत थी जिसके तहत पुलिस ने अभियुक्त विवेक उर्फ विक्कू को मण्डावर बाईपास चैराहे से 1 तमन्चे और 3 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा पुरानी रंजिश में हत्या करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।