2021 व 22 के आय व्यय सहित विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा

0
291
अफजलगढ़ मे सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, अफजलगढ़ की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक आयोजित। 2021 व 22 के आय व्यय सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
नगर स्थित फ्रेंड्स पैलेस में सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड 19 के निर्देशो का शत प्रतिशत अनुपालन कराया गया। वही बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करने पर विचार, समिती के वर्ष 2021-22 के आयोजन व्यय बजट का अनुमोदन एवं 2022-23 के प्रस्तावित बजट पर विचार, गत वर्षाे के सहकारी लेखा परीक्षा प्रमाण पत्रों एवं लेखा परीक्षा विवरण पर विचार, समिती के पुराने बकायेदारों से एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत मूलधन के बराबर ब्याज जमा करने पर मूलधन से अधिक ब्याज को बटटे खाते मे डालने पर विचार आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने भाग लिया।