उधर स्योहारा में भी नूरपुर विधायक हाजी नईमुलहसन के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और अखिलेश यादव की लम्बी उम्र और उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।
वहंी जनपद के चांदपुर में भी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धूम-धाम से मनाया। इस मौके पर सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सपा नेता स्वामी ओमवेश ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके जन्मदिन के मौके पर उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।