शातिर वाहन चोर गैंग के 8 सदस्य 29 दुपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार

0
369
बिजनौर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज किरतपुर पुलिस ने शातिर वाहन चोर गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए 23 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किये हैं।
जानकारी के अनुासार बिजनौर की किरतपुर थाना पुलिस ने अमन कालोनी में एक मकान में छापा मारकर आठ शातिर वाहन चोर गैंग के सदस्यों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी में सूरज, निखिल, रॉबिन, शुभम, रितिक, मोहित ,और कृष्ण पाल ने पुलिस पूछताछ में बताया की हम सभी लोगों ने एक गैंग बना रखा है। आसपास के जनपदों में वाहन चोरी कर उनकी नम्बर प्लेट बदलकर उन्हें कम दामों में बेचने का काम करते है। इनके दो साथी मौका पाकर फरार हो गए पकड़े गए। आरोपियों के पास से 29 दुपहिया वाहन चार तमंचे बरामद किए हैं। वहीं इस मामले में किरतपुर कोतवाल मनोज कुमार का कहना है कि 8 वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply