शराबी पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से वारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और फिर खुद की गर्दन पर चाकु से वार कर घायल

    0
    62

    मायके आई एक महिला को पति से एक दिन और मायके में रुकने की जिद करना भारी पड़ गया। शराबी पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से वारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और फिर खुद की गर्दन पर चाकु से वार कर घायल कर लिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए पति पत्नी को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनो की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। घटना से ग्राम में हड़कम्प मचा है।
    दरअसल पूरा मामला बिजनौर के थाना मंडावली के ग्राम सबलगढ़ का है। थाना नांगल क्षेत्र के गांव जीतपुर निवासी राम रतन की पुत्री काजल का विवाह करीब डेढ़ साल पूर्व मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सबलगढ़ निवासी रोहित पुत्र राजपाल के साथ हुआ था। कई दिन से काजल अपने मायके जीतपुर आई हुई थी। बीते दिन रोहित काजल को लेने के लिए अपनी ससुराल जीतपुर आया था। बताया गया कि रोहित जब से अपनी ससुराल आया था, तब से लगातार शराब का सेवन कर रहा था। शराब के नशे में ही उसने दोपहर को काजल से सबलगढ़ अपने घर चलने के लिए कहा, जिस पर काजल ने एक दिन और रुकने की जिद की। जिसके बाद रोहित प्यार से काजल को एक कमरे में ले गया। कमरे में पहुंचते ही रोहित ने काजल की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया और उसके बाद खुद की गर्दन भी चाकू से काट ली। दोनों चीख पुकार के साथ बुरी तरह लहूलुहान और गंभीर घायल हो गए। शोर शराबे को सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना देने के साथ दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहा से दोनो की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर मेरठ रैफर कर दिया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। नागल थाना प्रभारी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया नाजुक हालत में दोनों घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।