रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

0
280

 

 

 

मांगे पूरी न होने पर रामपुर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् की ट्रैफिक शाखा ने एआरएम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को नोटिस भी दिया था जिस पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का किसी भी तरह निस्तारण नही किया गया कर्मचारियों का आरोप है कि डिपो को लगातार नुकसान हो रहा है जिससे उनके टायर पिंचर के पैसे तक भी नही निकल पा रहे हैं कर्मचारियों का कहना है उनका धरना प्रदर्शन 19 सितंबर तक जारी रहेगा अगर तब तक भी उनकी समस्याओ का निस्तारण नही हुआ तो कर्मचारी हड़ताल करने को बाध्य होंगे