मुरादाबाद में पत्थरबाजी की घटना में 5 गिरफ्तार….. 19 को नामजद करते हुए 39 पर लिखी गया एफ आई आर

    0
    30

    मुरादाबाद में दो पक्षों के बीच धर्मस्थल को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 19 लोगों को नामजद करते हुए, 39 के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है। इनमें से 5 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुरादाबाद में मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव रौंडा झौंडा में धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद की स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। इस मामले में गांव में दोनों समुदायों के बीच काफी विवाद हुआ। यहां दो वर्गों के बीच पत्थरबाजी की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोग भिड़ गए थे। हालत को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। गांव में अभी भी पुलिस और पी ए सी के जवान मुस्तैद हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है। इसमें अब्दुल्ला, तौसीफ, इसरार, फहीम, रईस जेल भेजे गए हैं। क्राइम इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में, 19 लोगों के विरुद्ध नामजद और 20 के विरुद्ध अज्ञात में एफ आई आर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। ग्रामीणों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। साथ ही नामजद अभियुक्त में फरार व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। अज्ञात लोगों की पहचान कर उन्हें भी अरेस्ट करने की कार्रवाई की जा रही है