मुरादाबाद में एडीजी राजकुमार द्वारा थाना पाकबड़ा में किया निरीक्षण

0
332
मुरादाबाद में एडीजी राजकुमार द्वारा थाना पाकबड़ा के निरीक्षण से हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी एडीजी रेंक के अधिकारियों को जिलों और थानों का निरीक्षण करने का आदेश दे रखा है इसी आदेश के अंतर्गत थाना पाकबड़ा में अचानक से एडीजी राजकुमार निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए उनके पहुंचते ही थाने पर हड़कंप मच गया और सभी पुलिसकर्मी एकत्र हो गए। वही एडीजी राजकुमार ने पाकबड़ा थाने पर अभिलेखों की जांच की परिसर में साफ सफाई व्यवस्था माल खाना बैरक महिला हेल्पलाइन साइबर हेड डेस्क आदि को बहुत ही बारीकी से चेक किया और खामियां मिलने पर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जानकारी देते हुए एडीजी राजकुमार ने बताया शासन के निर्देशानुसार पाकबड़ा थाने का निरीक्षण किया गया है सारे अधिकारियों से कहा गया है कि जन शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। थाने पर आने वाले सभी फरियादियों की अच्छे से बात सुनी जाए। और हो सके तो उनका समय अनुसार उनकी शिकायत का जांच कर निस्तारण किया जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधियों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाना चाहिए। माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो पुलिसकर्मी के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।