मुठभेड़ में पुलिस ने 10—10 हज़ार के दो ईनामी दबोचे

0
283

 

 

 

नजीबाबाद कीगढ़मलपुर नहर पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में गोली लगने सदो बदमाश नहटौर निवासी नौशाद खारी निवासी शमशाद और एक पुलिस कर्मी संजय सिंह घायल हो गए। पुलिस ने दोनो बदमाशों को गिरफ़्तारकर लिया है दोनो बदमाश 10-10 हजा़र के ईनामी बदमाश बताये जा रहे है दरअसल पुलिस को मुखबिर से मोटर साइकिल पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देने की खबर मिली तो पुलिस ने गढ़मलपुर की नहर पर चोरो को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे एक दरोगा संजय सिंह घायल हो गया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी बदमशो पर फायरिंग की तो दोनो बदमाश नौशाद और शमशाद गोली लगने से घायल हो गये। दोनो बदमाश और दरोगा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रैफर कर दिया गया है।