मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू

    0
    283

    तीन सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर आ सकते हैं। मुख्यमत्रीं के दौरे की सुगबुगाहट मिलने के साथ ही प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमत्रीं का बिजनौर दौरा प्रस्तावित है। हालांकि अभी शासन से मुख्यमत्रीं के आने का कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक,अन्य अधिकारीयों के साथ पुलिस नव निर्मित पुलिस लाइन व अफजलगढ़ स्थित जन सविधा केंद्र पहुंचे। जहां तैयारियों का जायजा लिया। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बिजनौर में 3 सितंबर को संभावित दौरा लगा हुआ है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस प्रशासन ने तेजी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। संभावना है कि मुख्यमंत्री अफजलगढ़ या फिर बिजनौर आ सकते है। जहां पर कलक्ट्रेट स्थित नई बिल्डिंग का लोकार्पण भी कर सकते हैं जिसे लेकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। प्रशासन तैयारी में जुट गया है।