भाजपा की 3 राज्यों मे प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं मे ख़ुशी का माहौल

    0
    43
    This image has an empty alt attribute; its file name is uuujijijij.jpg

    अखिल भारतीय पंजीकृत आध्यात्मिक एवं समाज सेवी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में ,बिजनौर झालू रोड माता महाकाली मंदिर के सामने सदभावना सम्मेलन का आयोजन किया गया। सदभावना सम्मेलन में उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए सम्मेलन के मुख्य वक्ता विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने कहा , राष्ट्रीय एकता और अखंडता मानव प्रेम पारस्परिक सौहार्द तथा भाईचारे की भावना की जागृति के लिए सदभावना अत्यंत जरूरी है। अध्यात्म को भूलाकर मानव समाज में कटुता विषमता ईर्ष्या द्वेष नफरत हिंसा एवं दुर्भावना बढ़ती जा रही है। मानव हृदय से करुणा दया प्रेम पारस्परिक सौहार्द और भाईचारे की भावना का लोप होता जा रहा है। अध्यात्म ज्ञान के तत्व बोध होने पर ही मानव हृदय में मानवता की भावना की जागृति होगी। देश और मानव के सर्वाधिक विकास के लिए अध्यात्म का क्रियात्मक रूप से जानना अत्यंत आवश्यक है। अध्यात्म की शक्ति से ही मानव का नैतिक और चारित्रिक उत्थान होगा। अध्यात्म की शक्ति से ही हमारा भारत विश्व का गुरु था और अध्यात्म की शक्ति से ही आज भी हमारा देश पुनह विश्व का गुरु बन सकता है