भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

0
288

 

 

 

 

 

 

संभल के चंदौसी में भाजपा अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह ने अपनी जिला पंचायत सदस्य पत्नी ज्ञानवती के साथ पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया, बताते चले कि बलवंत सिंह संभल जिले में भाजपा के अनूसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष पद पर थे जबकि उनकी पत्नी जिला कार्यकारिणी की सदस्या थी, दोनो पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निषान खड़े करते हुए भाजपा के पदाधिकारियों पर संविधान का सम्मान न करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया, इस मौके पर समाज सेवा मंच के पदाधिकारियों ने भाजपा छोड़ने पर दोनो लोगो का माला पहनाकर स्वागत किया