बिना रजिस्ट्रेशन अब नहीं चलेगी ई रिक्शा

    0
    325
    बिजनौर जिले में काफी दिनों से बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा धड़ल्ले से बिना रोकटोक चल रही थी। एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस में शहर के जानी चौक, डाकघर चौक, शक्ति चौक, नुमाइश चौक और जजी चौक से बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रही 45 ई-रिक्शा को पकड़ा लिया। पुलिस कई ई-रिक्शा को पकड़कर पुलिस लाइन ले गई। पुलिस कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले में एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना रजिस्ट्रेशन के एक भी ई-रिक्शा जिले की सड़कों पर अब नहीं चल पाएगा। वहीं इस मामले में टीएसआई बलराम यादव ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसमें शहर के मुख्य चौराहों से 45 बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही ई-रिक्शाओं को पकड़ा है। इन सभी ई-रिक्शाओं को पुलिस लाइन में खड़ा करा दिया है। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    Leave a Reply