पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
265

जनपद बिजनौर के किरतपुर में विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल किरतपुर क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसके पति का 7 वर्ष पूर्व देहान्त हो गया है। महिला ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व वह किसी काम से बाहर गई थी तभी रास्ते में इमरान और मस्तान आदि ने महिला को ज़बरदस्ती एक दुकान के अन्दर खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी इमरान और मस्तान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।