नहर में डूबे विकलांग युवक का शव गोताखोरों की मदद से पुलिस ने किया बरामद

0
286
स्योहारा में नहर में डूबे विकलांग युवक का शव गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
आपको बता दें कि जनपद बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र का रहने वाला 38 वर्षीय ब्रजपाल उर्फ बिरजू पुत्र पप्पू अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ भैंसा बुग्गी से जंगल को गया था। जंगल से लौटते समय बिरजू भैंसा बुग्गी में लगे अपने पशुओं को नहलाने के लिए नूरपूर मार्ग स्थित सरकड़ी की नहर में पशुओं के साथ पानी मे उतर गया था। पानी के तेज बहाव के चलते बिरजू पानी में डूब गया था। घटना की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया और नहर में जाल लगाकर डेढ़ किलोमीटर तक बिरजू को तलाश करने की कोशिश की थी लेकिन रात होने तक कामयाबी नहीं मिली थी। सुबह फिर से गोताखोरों को बुलवाकर बिरजू को नहर में तलाश किया गया। तो दोपहर बाद गोताखोरों को बिरजू का शव बरामद हो गया। थाना अध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आपको बता दें कि बिरजू और उसकी पत्नी निशा दोनों विकलांग हैं बिरजू के 2 लड़के हैं। बड़ा लड़का दीपक 5 साल का है जबकि छोटा लड़का अंकित 3 साल का है।