धामपुर में जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

0
252

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने धामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करसरकार की मंशा के अनुरूप सुविधाएं दिलाने तथा ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू कराने का भरोसा दिलाया है।
     जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद कांता कर्दम आज दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची थी। स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सक सविता सिंह द्वारा मरीजों के प्रति की जा रही लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए ‌ इस दौरान उन्होंने ओपीडी सहित पूरे परिसर का निरीक्षण कर सरकार की मंशा के अनुरूप मरीजों को लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ ओपी यादव से उन्होंने अस्पताल संचालन तथा अन्य सुविधाओं के संदर्भ में विस्तार से जानकारी ली। पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में वह तथा उनका परिवार भी संक्रमित हो गया था। लोगों को एक-एक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मारामारी करनी पड़ रही थी। धामपुर जनपद का प्रमुख केंद्र है। इसीलिए उन्होंने धामपुर में अपनी सांसद निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जिला प्रशासन को अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में लगभग सभी का की कार्रवाई पूरी हो चुकी है जल्द ही प्लांट लगाने के लिए कार्य योजना धरातल पर दिखाई देगी। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं की भी जानकारी देते हुए आम जनता से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इससे पूर्व धामपुर पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर महेंद्र धनोरिया आदि ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रेस वार्ता का सफल संचालन राघव शरण गोयल द्वारा किया गया