दबंगों पर चुनाव में धांधलेबाज़ी का आरोप

    0
    260

    दबंगों पर चुनाव में धांधलेबाज़ी का आरोप
    जनपद बिजनौर के नगीना तहसील क्षेत्र स्थित गांव मौहम्मदपुर कोट में समूह की महिलाओं ने दबंगों पर राशन डीलर के चुनाव में धांधलेबाज़ी करने का आरोप लगाया है।
    दरअसल गांव में राशन डीलर आवंटन का चुनाव था जो समूह की  महिलाओं के बीच होना था और समूह को ही दुकान आवंटित होनी थी। महिलाओं का आरोप है कि दबंगों ने प्रशासन और नेता लोगों से सांठ गांठ कर उस महिला को विजयी घोषित कर दिया जिसके पास केवल पांच समूह थे जबकि विपक्षी महिला के पास 9 समूहों का समर्थन था। महिलाओं का आरोप है कि दबंगों ने प्रशासन के साथ मिलकर उनपर दबाव बनाया और चुनाव मंे धांधलेबाज़ी कर गलत तरीके से चुनाव में जीत हासिल की।