जलीलपुर ब्लॉक क्षेत्र में सिख समाज के लोगो ने मनाया गुरू नानक देव जी का 554 वा प्रकाश उत्सव

    0
    84

    जलीलपुर ब्लॉक क्षेत्र में गुरुद्वारा सिंह सभा मुंढाल के नेतृत्व में गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में हर वर्ष की भांति गुरु नानक देव जी का 554 वा प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस बार भी जलीलपुर क्षेत्र के दर्जनो गांव के सिख समाज के लोगों ने गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें गुरुनानक साहिब जी का प्रचार प्रसार भी किया गया। प्रकाश उत्सव में गुरु साहिब जी की महानता गुरु वाणी के प्रचारक व कथावाचक व रागी जत्थे कथा कीर्तन निहाल करें। गुरुद्वारे के ज्ञानी सुखविंदर सिंह द्वारा सिंह सभा मुंढाल गुरूद्वारे में 01 दिसंबर को अखंड पाठ शुरू किया गया। और 03 दिसंबर को पाठ सम्पन्न हुआ। और सभा में गुरु साहिब जी का प्रचार प्रसार भी किया गया। क्षेत्र के दर्जनो गाँवों के लोगों ने अटूट लंगर व नगर कीर्तन में सेवा कर भाग लिया। गुरूद्वारें में पंच प्यारे सजाकर नगर कीर्तन दो बजे शुरु हुआ। और नगर कीर्तन में सैकड़ों सेवादारों ने झाडू लगाकर अपनी सेवाए दी। और बडी तादाद में लोगों ने भाग लेकर धर्म लाभ कमाया। नगर कीर्तन में बडी संख्या में लोगों की भीड़ रही और अखाड़ कमैटी के लोगों ने हैरत अंगेज् नए नए करतब भी दिखाएं गए। गुरूद्वारे के प्रधान सरदार सोमपाल सिंह, परवेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, विपिन सिंह राजवीर सिंह, हरवेंद्र सिंह ,मान सिंह , सुखदेव सिंह, रविन्द्र सिंह,मूलचंद सिंह आदि सेवादार मौजूद रहे