गन्ना समिति में किसानों की पंचायत का किया आयोजन

0
285
बिजनौर मे भारतीय किसान यूनियन द्वारा गन्ना समिति में किसानों की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमे किसानों ने विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया उन्होंने कहॉ किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से निजात दिलायी जाये। किसानों को उनके गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर कराया जाए व किसानों को कम दरों पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जाए तथा किसानों पर बैंकों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए, और किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा जाए। किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू की जाए। जैसी मांगो को लेकर पंचायत की। किसानों ने कहा कि किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने जाये तथा गर्मी के मौसम में किसानों की फसल सुखने को तैयार हैं और सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं है। यदि हमारी सभी मांगो का जल्द से जल्द निस्तारण नही हुआ तो भारतीय किसान यूनियन जल्द ही एक बड़ा आंदोलन करेंगी।