कैम्प लगाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता

0
276

धामपुर में आर.एस.एम. तिराहे पर पूर्व विधायक एवं भारतीय चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 इन्द्रदेव सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत एक कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प के माध्यम से लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों तथा उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

इस मौके पर डॉ0 इन्द्रदेव सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 नवम्बर से लेकर 21 नवम्बर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर मण्डल में पदाधिकारियों द्वारा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिए काफी उत्सुकता है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी विष्व में सदस्यता के मामले में नंबर एक की पार्टी है। इस मौके पर भाजपा से धामपुर विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता प्रभारी आलोक अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान सहित भाजपा नेता पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।