केवल महासचिव पद के लिए होगा चुनाव

0
285
चांदपुर-सीनियर बार एसोसिएशन के लिए दो अप्रैल को होने वाले चुनाव में केवल महासचिव पद के लिए चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के लिए विकास भटनागर निर्विरोध घोषित हुए। अन्य पदों पर ही एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन कराए जाने के कारण उनका भी निर्विरोध चुना जाना तय है। चुनाव अधिकारी नागेंद्र सिंह एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार तोमर, शिवकुमार आदि ने बताया कि सीनियर बार एसोसिएशन वर्ष 2022- 23 की नवीन कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद से अफजाल मेहंदी जैदी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से अनिल कुमार चौहान द्वारा अपना नाम वापस ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार अध्यक्ष पद हेतु विकास भटनागर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सतीश त्यागी ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शहजाद अहमद, सहसचिव पद हेतु पिंटू कुमार ,अर्चना शर्मा, तथा नेमत अली जैदी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि कोषाध्यक्ष पद हेतु सोमपाल आर्य अंकेक्षक पद हेतु शेखर चौधरी भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अब केवल महासचिव पद हेतु महेंद्र सिंह व सिराजुद्दीन एडवोकेट के बीच मतदान 2 अप्रैल कराया जाएगा ।