कविराज फाउंडेशन के बैनर तले वितरित किए गए गरीब और असहाय लोगों को कंबल

    0
    19

    बिजनौर में स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर बुढेरन में कविराज फाउंडेशन के बैनर तले कविराज फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ कवि बंधु त्यागी, एडवोकेट रवि बंधु त्यागी, एडवोकेट आजाद बंधु त्यागी ने अपनी माता राजबाला त्यागी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में निर्धन और बेसहारा लोगों को आने वाली सर्दी के मद्देनजर कंबल वितरित किए। पूर्व सपा सांसद यशवीर सिंह धोबी ने भी त्यागी बंधुओं के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
    कंबल वितरण का प्रारंभ राजबाला त्यागी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया गया। इसके बाद त्यागी बंधुओं द्वारा गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर कविराज फाउंडेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष और मेरठ में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर कवि बंधु त्यागी ने बताया कि उनकी माता कर्मठशील और संघर्षशील महिला रही है और उन्होंने हमेशा गरीबों की मदद की है। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर गरीबों को कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है और आगे भी हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर गरीबों की मदद के लिए कार्यक्रम करते रहेंगे।
    इस अवसर पर विश्व बंधु त्यागी, प्रोफेसर देशबंधु त्यागी, प्रिय बंधु त्यागी, अनंत बंधु त्यागी, नीलम त्यागी, डॉ अंजू बाला त्यागी, अलका त्यागी, पूर्व सभासद मुस्तकीम आदि लोग मौजूद रहे।