इंसाफ न मिलने पर पार्टी छोड़ेगे भाजपाई

0
271

 

 

 

 

 

 

 

 

स्योहारा थाने में तैनात मुंशी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के मामले को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्योहारा थाने में ही पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, घटना के विरोध को लेकर भाजपा कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गये और पुलिस की तानाशाही के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जानकारी है कि इस मामले में आरोपी मुंशी को लाईन हाजिर कर दिया गया है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता आरोपी को संस्पैंड कराने की मांग पर डटे है बताते चले कि बीते दिन एक युवक को छुड़ाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंशी पर ही 2 हज़ार रूप्यें मांगने का आरोप लगाया था, आरोप है कि जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैसे देने से मना कर दिया तो थाने के मुंशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी थी, पीड़ित भाजपाईयों के साथ अब पूरी नगर कार्यकारिणी ने आरोपी मुंशी के खिलाफ सख्त कार्यवाही न होने पर पार्टी तक छोड़ने की धमकी दे डाली है