आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पहले दिन नगर में निकाली गई विशाल कलश यात्रा

    0
    34

    धामपुर नगीना मार्ग स्थित रामलीला मैदान पर शुरू हुए, आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पहले दिन नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल पीत वस्त्र धारी 151 महिलाओं ने अपने सिरों पर मंगल कलश धारण किए हुए थे। और भगवान कृष्ण एवं राधा रानी का गुणगान करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा का मार्ग में नगीना चौराहे के निकट धार्मिक संस्था श्रीमद् हनुमत सेवा समिति पंजीकृत एवं बाबा नीम करोली महाराज कृपा कुंज की ओर से स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त अनेक स्थानों पर सनातन परिवारों की ओर से भी पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत हुआ। सनातन धर्म सभा शिव मंदिर पंजाबी कॉलोनी से प्रारंभ हुई। इस विशाल कलश यात्रा मे धामपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने श्रीमद् भागवत ग्रंथ को अपने सिर पर धारण करने का सौभाग्य अर्जित किया। इस दौरान वातावरण विभिन्न पारंपरिक जयकारों से गूंज उठा। कलश यात्रा का शुभारंभ सामूहिक पूजन से किया गया। धार्मिक संस्था श्री राधे राधे सेवादल की ओर से संस्था के संरक्षक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, एवं अशोक कुमार अग्रवाल होंडा जगदीश लाल अरोड़ा, तथा महंत डीके सलूजा महंत अनमोल अरोड़ा के संरक्षण एवं निर्देशन में आयोजित, इस पूजन कार्यक्रम में नगर की धार्मिक संस्था श्री हरि संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष, एवं राजेंद्र कुमार दुआ, यश कुमार दुआ, सत्येंद्र कुमार शर्मा, आकाश मित्तल, विनोद कुमार, संजय सेवादार, चेतराम सिंह सैनी, कारीगर जितिन जुनेजा, जीतू भैया, हर प्रसाद शर्मा, गौरव भाटिया, हरिश्चंद्र सैनी, कैटर्स, आदि अनेक सनातन परिवारों ने सहभागिता की इस दौरान भगवान कृष्ण एवं राधा रानी के दरबार की समर्पित, व निष्ठावान सेविका नैंसी अरोड़ा एवं पुलकित अरोड़ा आयोजन के लिए विशेष रूप से तैयार कराए गए। पीत वस्त्र में आकर्षण का केंद्र बिंदु बन रहे कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें धामपुर नगर के अलावा आसपास के ग्रामों की महिलाओं ने भी अपना समर्पित योगदान दिया। कलश यात्रा में महंत डी के सलूजा, राम प्रकाश वर्मा, चचा प्रीतम सिंह, सैनी शालू वर्मा, अरुण अग्रवाल, महंत मोती लाल शर्मा, आदि ने भगवान कृष्ण, एवं राधा रानी का गुणगान करते हुए, निर्धारित मार्गाे की परिक्रमा के बाद उक्त विशाल कलश यात्रा रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की ओर से निर्धारित मार्ग पर अनेक स्थान पर पुरुष, एवं महिला पुलिसकर्मी तैनात रहे