अपर जिलाधिकारी एवं राजस्व अरबिंद कुमार ने चांदपुर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचकर गायो को खिलाया चारा

0
13

अपर जिलाधिकारी वित्त, एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने चांदपुर नगर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में पहुंचकर, वहां रह रही गायों को देखा, तथा गायों को चारा खिलाया। उन्होंने गाय के छोटे बच्चों को भी प्यार किया। अपर जिलाधिकारी को गौशाला के संचालक उमेश कुमार गोयल ने, गायों की नस्ल के संबंध में जानकारी दीते हुए बताया।
उन्होंने गोबर से बनाई जा रही खाद, एवं गाय का दूध निकालने वाली मशीनों को भी दिखाया। श्री कृष्ण गौशाला नगर के समाजसेवी, एवं गौ प्रेमियों के द्वारा संचालित की जा रही है। आधुनिक तकनीक से संचालित गौशाला में गायों को रखना, उनको चारा देने, एवं दूध निकालने की उचित व्यवस्था की है। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने, स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला की अपर जिलाधिकारी वित्त, एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह से, प्रशंसा की थी, इसी के आधार पर अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण गौशाला पहुंचे, तथा गौशाला के संचालन संबंधी सभी व्यवस्थाओं को देखा। अपर जिलाधिकारी ने, गौशाला संचालकों की प्रशंसा की, तथा कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। स्थानीय लोगों के द्वारा एक गौशाला का संचालन किया जा रहा है। यह कार्य प्रसंसनीय है। अपर जिलाधिकारी के साथ गौशाला के संचालक उमेश कुमार गोयल, विशाल कर्णवाल, प्रमोद शर्मा, संदीप जिंदल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply