अचानक मारा झपट्टा, फिर खेत में खींच ले गया, गुलदार के हमले में बच्ची की हुई मौत

    0
    44

    धामपुर के नेहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़िया वाला में साएं बाइक से देवता पर चिराग जलाते समय रास्ते में, एक गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे एक 10 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ क्षण, बाद उक्त बालिका को उपचार हेतु लाया गया। एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु लाते समय, उसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार, नेहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़िया वाला निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी की 1 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी, महेंद्र की पत्नी के निधन के बाद उसके, दो बच्चे नैना 10 वर्ष, व रोशन 12 वर्ष को अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण करने हेतु, भिलाई शुगर मिल में कार्यक्रत इसी ग्राम निवासी यशवीर को सौप दिया था। यशवीर सिंह ने दोनों बच्चों का दाखिला ग्राम के ही प्राइमरी स्कूल में कर दिया था। यशवीर सिंह साम लगभग 4 बजे अपनी बाइक से देवता पर चिराग जलाने जा रहा था। जब यशवीर सिंह अपनी बाइक रोककर देवता पर, पैदल चिराग जलाने जा रहा था। तो पीछे से आ रही 10 वर्षीय नैना के ऊपर गुलदार ने हमला कर दिया। यसवीर सिंह द्वारा शोर मचाने पर गुलदार बच्ची को घायल कर भाग गया। यशवीर सिंह घायल बच्ची को उपचार हेतु, धामपुर के एक निजी अस्पताल में ला रहा था। बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्ची के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया