गुरु नानक देव जी के 554 वे जन्मदिवस पर निकाली गई शोभायात्रा

    0
    52

    चांदपुर नगर में गुरुद्वारा साहिब समिति के तत्वधान में गुरु नानक देव जी के 554 वे जन्मदिवस पर हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा धनोरा रोड स्थित गुरुद्वारे से चलकर नेहरू चौकए दिल्ली बाजारए शंकर बाजारए बाजार बजरिया होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां थीं। एक झांकी में बाज पक्षी आकर्षण का केंद्र रहा। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार अच्छन सिंह लोहियाए सचिव प्रवींद्र सिंह रिक्कीए खजांची कोमल सिंह डिगावाए ऑडिटर गुरु ज्ञान सिंह पोथीवालए संचालक प्रभु दीवान सिंह प्रेमी। साहित सैकडो श्रद्धालु शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा में रिक्शा ऊपर गुरु नानक जी के सुंदर चित्र लागे हुए महिलाएं कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थीं। दो अखाड़ों में बच्चे अपनी शक्ति का दर्शन कर रहे थे। सेवनिवृत्त सैनिकों का बैंड भी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा। छोटे बच्चों की टोली भी कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थी। अंत में एक सुंदर बस में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ चल रहा थाए जिसमें प्रसाद भी वितरित किया जा रहा था। शोभायात्रा के मंडी कोटला पहुंचने पर श्री रामलीला समिति चांदपुर के पदाधिकारियो ने स्वागत किया। समिति की और से फलए चायए एवं समोसो का वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ताए ब्रिजेश कौशिकए राकेश गुप्ताए सौरभ राणाए आशु गोयलए आदि स्थापित रहे