कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

0
277

 

 

पेट्रोल डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतो के विरोध को लेकर रामपुर में कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला भी फूंका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज किसान आत्महत्या कर रहा है लेकिन पेट्रोल डीज़ल के दामो रोज़ाना बढ़ रहे है प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार पर जनता के हितो की अनदेखी करते हुए कार्य करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन जारी रखने की बात की