1 पुरुष और 14 महिलाओं के साथ हुआ ऐसा जिसे देख उड़े लोगों के होश 

    0
    18


    चांदपुर में बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, खेत पर काम करके लौट रहे 15 मजदूर जख्मी, चार की हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर।
    जानकारी के अनुसार एक पुरुष एवं 14 महिलाएं गन्ने के खेत पर अपने पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। शाम को घर वापस लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली में अपने पशुओं का चारा रखकर घर को वापस हो रही थे। दरबाडा गांव के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण ट्रैक्टर में जुड़ी ट्राली पलट गई। ट्राली के पलटने से 15 मजदूर ट्राली के नीचे दब गए। शोर मचाने पर राहगीरो ने ट्राली को सीधा किया तथा घायलों को निकाला। सभी 15 मजदूरों के चोट आई हैं। जिनमें से चार घायलो को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शिवसेना नेता एवं समाजसेवी वीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तथा ट्रॉली में दबे लोगों को बाहर निकाल कर, प्राथमिक चिकित्सा दिलाने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत इतनी खराब है। कि ठिठुरती ठंड में भी भर्ती मरीजों को कंबल नहीं दिए जाते। अभी तक के संवाददाता द्वारा पूछे जाने पर आनन फानन में चिकित्सकों ने चार कंबल घायलों को औढने के लिए दिए। दूसरी ओर एक बैड पर दो मरीज एक साथ लिटा दिए जाने पर मानवता को शर्मसार करने पर, स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही की पोल खुल रही है। घायलों के नाम प्रियांशु, रामवती, ओंकारी, रिंकी, कविता, सावित्री, पूजा, सविता, उर्मिला, शीला, सुमन, पूनम, गोमती, कंचन, पूनम है। अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर केपी सिंह से उक्त संबंध में बाइट देने को कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया कहा कि पुलिस बाइट देगी