व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – एसपी जादौन

    0
    2

    नुरपुर के भारत बैंकट हाल में पश्चिम उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंणडल नुरपुर ईकाई की ओर से जन संवाद गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, नीरज कुमार जादौन। एसपी ग्रामीण, राम अर्ज। एस डी एम चांदपुर, रितु रानी। सी ओ चांदपुर, सर्वम सिंह। प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल का व्यापारियों ने फुलों का गुलदस्ता व शील्ड देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एसपी नीरज कुमार जौदान ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में व्यापारीयों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। अगर कभी देश में कभी भी कोई बड़ी आपदा आई है, तो उस आपदा में व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। देश का व्यापारी हर बुरे हालात में देश के साथ खड़ा है। उनहोंने कहा है के व्यापारियों की जो भी समस्या होगी उस समस्या को तुरंत हल किया जायेगा ये मेरा वादा है। व्यापारियों से पुलिस हर वक्त उनके साथ खड़ी है, सभी धर्मों के लोग आपस में भाईचारे के साथ व्यापार करे कोई भी एक दूसरे के लिये गलत भावना ना रखे। आपस में भाईचारा क़ायम रखे तभी हमारा देश तरक्की करेगा। देश की तरक्की में सभी धर्मों के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस मौके पर मुकुल अग्रवाल। तसलीम अहमद इदरिसी। अलीशा हुसैन। सिदिक सरदार सतवंत सिंह सलुजा। रुकिया अंसारी। प्रणय मनु गुप्ता। नगर पालिका चौयरमेन डॉक्टर एमपी सिंह। धर्मेंद्र जोशी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इरशाद अली अंसारी। शाहनवाज मलिक। संदीप जोशी। असलम मलिक। मौलाना गुलाम नबी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार रविंद्र कुमार ने की संचालन संदीप जोशी व सरदार हरभजन सिंह ने किया।