दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट

0
260

जनपद बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र में बाग से आम तोड़ने के आरोप को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। जानकारी के अनुसार रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव कल्लू वाला में पेड़ गिराये जाने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित परिवार की एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दिनों आई आंधी के कारण कुछ पेड़ गिर गये थे जिसपर कुछ लोग पेड़ गिराने का आरोप लगाते हुए उनके घर में घुस आये और उनके साथ जमकर मारपीट की। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों ने घर की महिलाओं के साथ भी बदतमीज़ी की और उनके कपड़े भी फाड़ दिये। विवाद में घायल लगभग एक दर्जन लोगों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहंुची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।