7 जन्मों के सपने 72 घंटे में चकनाचूर

0
285

बिजनौर में कोरोना ने 72 घंटे के अंदर ही एक दुल्हन की खुशी को  छीन लिया, कोरोना के चलते उस दूल्हे की दो दिन बाद ही मौत हो गई जो अभी दुल्हन को मायके से शादी कर लाया था। दूल्हा अर्जुन शादी की रात को ही बुखार केा चलते अस्पताल में भर्ती हुआ और तीन दिन बाद उसने दम तोड़ दिया जिससे नई नवेली दुल्हन की खुशियां तीन दिनों के भीतर ही गम में बदल गई।
दरअसल बिजनौर के मौहल्ला जाटान निवासी अर्जुन की शादी बीती 25 अप्रैल को कस्बा स्याउ निवासी बबली के साथ हुई थी और दिन में पूरी धूम-धाम के साथ चढ़त हुई और उसके बाद जयमाला और फेरों की रस्में में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। उसके बाद दूल्हा अर्जुन दुल्हन बब्ली को विदा कर अपने साथ ले गया। लेकिन उसी रात दूल्हे अर्जुन को अचानक बुखार आया जो बढ़़ता ही चला गया। तबियत बिगड़ने पर अर्जुन को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई जिसके बाद अर्जुन को कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नही हुआ। अर्जुन के पड़ोसियों की मानें तो 29 अप्रैल को प्रातः आॅक्सीजन की कमी के चलते दूल्हा अर्जुन की मौत हो गई। अर्जुन की मौत का समाचार मिलते ही दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के लोगों में कोहराम मच गया और नई नवेली दुल्हन पर भी गमों का पहाड़ टूट पड़ा और 72 घंटे में ही उसके 7 जन्मों के सपने चकनाचूर हो गये। फिल्हाल कोरोना से हुई दूल्हे की मौत के बाद मौहल्ले में भी शोक का माहौल है औश्र दूल्हें के परिजन भी कुछ बोलने को तैयार नही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए दूल्हे के परिजनों के भी सैंपल लिए हैं।