0
    38

    बिजनौर में धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होलकर की जयंती

    बिजनौर जिले में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के बारे में जानकारी दी गई। वहीं बिजनौर शहर में अखिल भारतीय पाल महासभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में अहिल्याबाई होल्कर के जयकारे लगाए गए।
    दरअसल राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय पाल महासभा के तत्वाधान में रामलीला मैदान से एक शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता नैंन सिंह पाल व संचालक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में ब्रजपाल सिंह, रघुवीर सिंह, रामगोपाल धनगर द्वारा माता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा समाज के मदनपाल धनगर, राम सिंहे धनगर, डॉक्टर निर्मल सिंह द्वारा सभा को समापन किया गया। इस दौरान डॉक्टर रूपवती, ख्वानी सिह, एडवोकेट रामपाल सिंह आदि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पाल धनगर बघेल समाज के लोगों का धन्यवाद दिया तथा माता अहिल्याबाई होलकर द्वारा किए गए न्याय प्रिय कार्याे से प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्य करने का आवाहन किया।
    बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।