Abhitak News

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार, मांगी दुआएं

eid
https://youtu.be/JILskw3bsfQ

जनपद बिजनौर में ईद-अल-अज़हा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन्स का पूर्ण रूप से पालन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह ने लोगों को ईद की बधाई दी और शंतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाकर शासन का सहयोग करने की अपील की।

नजीबाबाद में ईद के मौके पर लोगों ने गाईडलाईन का पालन करते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाया और प्रेम का संदेश दिया। इस मौके पर नजीबाबाद नगर में सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से कराई गई। वहीं ईद की नमाज़ के दौरान मुल्क की खुशहाली और कोरोना के खात्मे के लिए दुआ कराई गई।

उधर रेहड़ में भी ईद-अल-अज़हा के मौके पर सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए मस्जिदों में केवल पांच लोगों ने नमाज़ अदा की। इस मौके पर रेहड़ थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि त्यौहार के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। और क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए शंतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया।
उधर स्योहारा में भी ईद-अल-अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद के मौके पर लोगों ने शासन की गाईडलाईन के अनुसार नमाज़ अदा की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। वहीं स्योहारा के शहर ईमाम मौलाना कामिल कासमी ने लोगों से अपील करते हुए शासन की गाईडलाईन का पालन करने का आह्वान किया।

वहीं अफज़लगढ़ में भी ईद का त्यौहार शंतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। शासन के आदेशनुसार मस्जिदों में केवल 5 लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जावेद विकार ने नगर में सफाई व्यवस्था और पुलिस प्रशसन के सहयाोग की सराहना की। त्यौहार के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस प्रशसन भी मुस्तैद रहा।

Exit mobile version