हजारों किसान सैकडों ट्रैक्टर पर सवार होकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट

    0
    9

    बिजनौर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हजारों किसान सैकडों ट्रैक्टर पर सवार होकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को कलेक्ट्रेट में जाने से रोका। सैकडों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड कलेक्ट्रेट में घुसे किसानो और पुलिस की जमकर नोकझोंक हो गई।
    दरअसल संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हजारों किसान सैकडों ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसानों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोकने के प्रयास किया। लेकिन किसान उग्र प्रदर्शन करते हुए पुलिस के बैरिकेड तोडकर व पुलिस को हटाते हुए अंदर घुस गये। जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यह पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन किया गया है।
    बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।