सूत व धागे के गोदाम में लगी भीषण आग, जेसीबी से तोड़ी जा रही दीवारें

0
43

नहटौर में सूत के गौदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर नगर में तेजी से फेल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नही पाया गया। घंटो बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार नगर के बायपास स्थित नए बाज़ार में कलीम अंसारी पुत्र बुंदु हसन निवासी कादीपुरा का सूत का गौदाम है। बताया जा रहा है कि करीब 4 बजे अचानक गौदाम में आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी, की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लंबी लंबी लपटे निकलने लगी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आग को बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन आग पर काबू नही पाया गया। घंटो बाद पहुंची फायर ब्रिगेड से भी आग पर काबू नही पाया गया। समाचार लिखे जाने तक करीब तीन घंटे तक गौदाम से आग की लपटे निकलती रही। आग लगने से करीब 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है और आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर एसपी ग्रामीण राम अर्ज। सीओ धामपुर शुभ सूचित। कोतवाल पंकज तोमर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply