सावित्री बाई फुले का जन्मदिन मनाया गया

0
320

जनपद संभल के रजपुरा क्षेत्र में समता सैनिक दल के तत्वाधान में सावित्री बाई फुले का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। रजपुरा क्षेत्र के गांव सिरसा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सिरसा के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश गौतम ने दीप प्रज्जवलित कर किया इसके उपरांत सभी लोगों ने सावित्री बाई फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। वहीं कार्यक्रम में आए कलाकार रामनिवास तिगनिया, सीमा बौद्ध और रिया गौतम ने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट संजय कुमार गौतम ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर विस्तार से प्रकाष डाला। वहीं अन्य वक्ताओं ने समाज को षिक्षित कर आगे बढ़ाने पर बल दिया। इस दौरान अतिथि, ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply