Abhitak News

समर कैंप समारोह का आयोजन

नहटौर में वीके इंटरनेशनल स्कूल नहटौर में चल रहे समर कैंप का समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल प्रधानाचार्य आशा त्यागी स्कूल प्रशासक राकेश चमोली एवं अतिथियों तथा समस्त स्कूल प्रबंध समिति ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया उसके पश्चात विद्यार्थियों ने समर कैंप में सीखी गई गतिविधियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बच्चों ने संगीत नृत्य योगा रोबोटिक्स आदि गतिविधियों का बहुत सुंदर प्रदर्शन किया विद्यालय में कला में रोबोटिक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। जिसे देखकर सभी दर्शक गण आनंद से अभिभूत हो गए कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शरद राजवंश अध्यक्ष प्रेस क्लब समिति धामपुर अभिषेक गुप्ता समाचार संवाददाता शाह टाइम्स कुलबीर सिंह हिंदुस्तान न्यूज़ पत्रकार मनीष राणा ऋषभ जैन एवं जहीरूद्दीन आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका समाना नकवी ने किया कार्यक्रम के कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया प्रधानाचार्य आशा त्यागी ने सभी उपस्थित गणों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक शर्मा रजनीश शर्मा मुकुल कुमार मिश्रा सबा मतलूब चंद्र मोहन शर्मा शिल्पी चिकारा शाहीन परवीन आदि समस्त स्कूल स्टाफ ने अपना योगदान दिया।
Exit mobile version