विभिन्न मांगो को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया

0
38

बिजनौर में उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी बिजनौर विभिन्न मांगो को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर को दिया। जिले भर के कांग्रेस जन जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में इकठ्ठा होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुँचे ओर मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया। कांग्रेस जनो ने राज्यपाल को अवगत कराते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जनजाति के हितों को ध्यान में रखते हुए और उन्हें भुमिहीन होने से बचने के लिए उत्तर प्रदेश जमीदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 कानून बनाया था। इसके तहत एक सीमित रकबा 3.125 एकड़ से अधिक कृषि भूमि यदि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग विक्रय करना चाहते है। तो उन्हें जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। परन्तु हमे समाचार पत्रों के माध्यम से यह ज्ञात हुआ है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार कांग्रेस द्वारा बनाये गये उक्त कानून को निष्क्रिय करने जा रही हैं।

Leave a Reply