विधायक अशोक राणा ने किया जनसम्पर्क

0
387

धामपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अशोक कुमार राणा ने स्योहारा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। इस मौके पर नगर की वाल्मीकि बस्ती में विधायक अशोक कुमार राणा का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया और एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता देखते हुए सभी विपक्षी पार्टियां खौफ में हैं इसीलिए सब गठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में  सभी समुदायों के लिए विकास कार्य किये गये हैं और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी धर्मों को साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने लोगों  से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ दें और मोदी जी के कंधों को मजबूत करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायें। इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष नेपाल सिंह, संदीप शर्मा आदि सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply