वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0
296

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बिजनौर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डाॅ0 धर्मवीर सिंह ने नगर के मौहल्ला जाटान स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसस पूर्व वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि का माल्यार्पण कर तथा पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वाल्मीकि जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वाल्मीकि समाज के लेागों को संबोधित किया। अपने संबोधन में अधिकारियों ने वाल्मीकि समाज के लोगों से महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती की बधाई दी और उनके बताये आदर्शों पर चलने का आह्हवान किया।

Leave a Reply