राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

0
314

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को प्रदर्शनकारियों द्वारा रोके जाने और काफिले की सुरक्षा की चूक का मामला राजनीतिक बहस का मुद्दा बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतले दहन किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मुरादाबाद में भी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और सिविल लाइन चौराहे पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, पंजाब सरकार मुर्दाबाद और प्रधानमंत्री के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में आदि नारों के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका। वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद में ही पंजाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई घटना के विरोध स्वरूप और प्रधानमंत्री के वहां से सकुषल वापस लौटने पर भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए मंदिर में दीपदान किया और उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इस दौरान महिला मोचार्य की दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पहंुचकर भजन कीर्तन करते हुए दीपावली की तरह दीपदान किया। वहीं महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री हेमा खत्री ने पंजाब की चन्नी सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि देष के प्रधानमंत्री को 20 मिनट तक बिना सुरक्षा के सड़क पर खड़ा होना पड़ा जिसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की है इसलिए महिला मोर्चा वहां की सरकार को बर्खास्त करने की मांग करती है।

Leave a Reply