परिंदे नोच रहे गाय का शव

0
259

स्योहारा क्षेत्र में धामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित गांव पित्थापुर में एक गाय का शव पिछले 3-4 दिन से पड़ा सड़ रहा है जिसे परिंदे नोच-नोच कर खा रहे हैं और प्रशासन को इसकी कोई खबर नही है। शव सड़ जाने के कारण दुर्गंध फैलने से राहगीरों को भी काफी परेशानी हो रही है। दबी ज़बान में कुछ लोग यह कहते भी सुने जा रहे हैं कि बहुत से संगठन गौरक्षा के नाम पर मोटी मोटी रकम ऐठते हैं परंतु धरातल पर उनका कोई काम दिखाई नही देता।  परिंदे गाय के शव को नोच-नोच कर खा रहे हैं लेकिन प्रशासन को इसकी कोई सुध नही है। यदि जल्द ही गाय के शव को वहां से नही हटाया गया तो बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ जायेगा।