ये था वो पति जिसने पत्नी का काटा था गला पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
36

बिजनौर में नशेड़ी पति ने पत्नी की फरसे से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।
दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के द्वारकापुरी इलाके का है। जहां के रहने वाले विजेंद्र ने दो दिन पूर्व अपनी पत्नी नीलम की फरसे से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद विजेंद्र मौके से फरार हो गया था। विजेंद्र नशे का आदी है और अक्सर नशा करके घर में आकर पत्नी से विवाद करता रहता था। दो दिन पूर्व मामूली विवाद में विजेंद्र ने नीलम पर फरसे से वार कर उसका गला रेत कर हत्या कर दि थी। इसके बाद मौके से फरार हो गया था। मण्डावर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी के रहने वाले विजेंद्र की शादी 11 साल पहले देहरादून की रहने वाली नीलम देवी के साथ हुई थी। नीलम सास ससुर और दो बच्चों के साथ गांव के घर में रहती थी। विजेंद्र नशे का आदी है। पुलिस ने विजेंद्र के पिता नेपाल सिंह की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल फरसा भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply