Abhitak News

यूपीएससी की टॉपर को किया सम्मानित

चांदपुर मे यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा व स्मृति भारद्वाज का भव्य स्वागत किया गया। चांदपुर के नटराज होटल में सेवा भारती के द्वारा किया गया स्वागत समारोह का आयोजन समारोह में मौजूद भाजपा नेताओं के साथ ही सेवा भारती मातृ संगठन द्वारा यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा व जिले की ही दूसरी 176 बी रैंक बनाने वाली स्मृति भारद्वाज को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एसएस मिश्रा व कार्यक्रम का संचालन वीनेश कुमार त्यागी द्वारा किया गया। भाजपा नेता अवनीश त्यागी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह देर रात्रि तक चला। वक्ताओं ने दोनों बेटियों को आशीर्वाद देने के साथ ही वर्तमान परिवेश में अपने आप को समाज के दृष्टिकोण में स्थापित करने में अपनी कलम से गरीबों तथा मजदूरों की हर संभव मदद करने की अपील की। दोनों बेटियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
Exit mobile version