Abhitak News

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बिजनौर में विकास रथ यात्रा का शुभारंभ

बिजनौर। केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत शुक्रवार को बिजनौर में विकास रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक सूची चौधरी के कैंप कार्यालय से शुरू हुई इस यात्रा को भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सदर विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि विकास रथ यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

भाजपा नेताओं के अनुसार यह रथ यात्रा बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पहुंचेगी और लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देगी। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे जनसंपर्क और जनजागरण का महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए कहा कि यात्रा के माध्यम से सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा।

बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।

Exit mobile version