मुख्यमंत्री का बाढ़ क्षेत्र का दौरा

0
283
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने को बाढ़ प्रभावित वाराणसी और गाजीपुर का हवाई सर्वे किया। वह अस्सी घाट के उन इलाकों में गए, जहां बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है। सीएम योगी ने कहा, ष्इस बार यूपी में बारिश औसत से भी कम हुई है। मगर, यहां पर जो भी समस्या खड़ी हुई है। वह राजस्थान और मध्य प्रदेश के पानी छोड़ने के कारण हुई है। मगर लोग घबराएं नहीं। इस संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है। यहां पर छक्त्थ् और च्।ब् गोताखोरों की मौजूदगी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।इस मौके पर उनके साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा, बाढ़ की पानी से पूरा क्षेत्र डूब गया है। फिलहाल, प्रदेश के 1100 गांव प्रभावित हैं। लोगों के घरों पर प्रशासन की तरफ से राशन पहुंचाया जा रहा है। राहत सामग्री में 15 दिन का राशन और जरूरी खाने-पीने के सामान है। प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से सभी संभव मदद कि जा रही है। दलहन और तिलहन फसलों की बुवाई का फिलहाल वक्त है। कुछ सब्जियां भी इसी सीजन में बोई जाती हैं। बाढ़ के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply