मिल में पेराई सत्र 2022-23 के सफलतापूर्वक समापन पर पूजन एवं भण्डारा का किया गया आयोजन

0
36

स्योहारा मिल में पेराई सत्र 2022, 23 के सफलतापूर्वक समापन पर पूजन एवं भण्डारा का आयोजन किया गया।
दरअसल, बिडला उद्योग समूह की अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमीटिड की स्योहारा यूनिट ने पेराई सत्र 2022, 23 में पिछले पेराई सत्रों से उच्चतम पेराई का रिकार्ड बनाया। इस अवसर पर अवध मिल के अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पूरे सत्र मे दिये गये सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, और साथ साथ इस उपलब्धि का श्रेय मिल से जुडे सभी गन्ना किसानों को दिया। इस अवसर पर मिल प्रांगण में स्थित श्री हन ुमान मन्दिर में सुन्दरकांड पाठ के साथ भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। सभी कर्मचारियों अधिकारियों एवं अन्य हेतु वृहद भण्डारे का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया। मन्दिर में राकेश शर्मा व पंडित देवी दत्ते द्वारा विधि विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। पूजन कार्यक्रम में मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह साथ कारखाने के इन्जीनियरिंग प्रमुख राजीव त्यागी। उत्पादन प्रमुख विवेक कान्त शर्मा। गन्ना प्रमुख बलवन्त सिंह। लेखा प्रमुख रामेन्द्र सिंह। जय देव सिंह व एच आर प्रमुख विवेक श्रीवास्तव। विधिक प्रमुख राजेश शर्मा अन्य अधिकारी, कर्मचारी व उपस्थित रहे। शत्रुघन मिश्रा। प्रभुनाथ यादव। अमित शर्मा। सुरेन्द्र शर्मा। महेन्द्र सैनी। सुरेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply